morari bapu-cm yog
Morari Bapu: कथावाचक मोरारी बापू इन दिनों संत समाज के निशाने पर हैं। सूतक में काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन और राम कथा करने को लेकर उनका विरोध किया जा रहा। मोरारी बापू का वाराणसी में पुतला भी दहन किया गया। इन सबके बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुरारी बापू से मुलाक़ात की। देर शाम बंद कमरे में दोनों के बीच 10 मिनट तक बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने मोरारी बापू की पत्नी के निधन पर दुःख जताया है।
सोमवार को काशी के मछोदरी में स्थानीय लोगों ने मोरारी बापू का पुतला दहन करके विरोध जताया। आपको बता दें कि कथावाचक मोरारी बापू की पत्नी नर्मदा बा का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ हैं। पत्नी के निधन के 3 दिन बाद वो काशी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। इसके बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 14 जून से 9 दिवसीय रामकथा शुरू कर दी। इसे लेकर बवाल हो गया। संतों ने सूतक में ही पूजा-पाठ अनुष्ठान करने पर सवाल उठाए। मामला ख़राब होता देखकर मोरारी बापू ने माफ़ी मांग ली हालांकि राम कथा जारी रहेगी।
मोरारी बापू की पत्नी का 11 जून को निधन हुआ। वो 14 जून को वाराणसी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये, फिर राम कथा की शुरुआत की। अब इसे लेकर अखिल भारतीय संत समिति ने विरोध दर्ज कराया। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने मोरारी बापू के इस आचरण को घोर निंदनीय बताया। इसके अलावा भी कई साधु-संतों ने उनकी आलोचना की। मोरारी बापू ने बाद में माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए मानस क्षमा कथा भी कहूंगा लेकिन प्रभु की कथा नहीं रोकूंगा।
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…