Odisha : ओडिशा के गंजाम जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें बीच पर दोस्त के साथ घूमने आई एक छात्रा के साथ एक साथ 10 लोगों ने रेप किया है। इस गैंगरेप की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है। यह घटना रविवार शाम की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखता हुए इस मामले में तेजी से कार्रवाई की जिसके बाद सोमवार को सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी भी कुछ लोग फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, प्लस III में पढ़ने वाली छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीच पर घूमने गई थी। तभी रात करीब 9.30 बजे कुछ लोग वहां आए और उन्हें घेर लिया। पीड़िता 20 साल की है। शराब पी रखे आरोपियों ने पहले लड़की पर भद्दे कमेंट किए। जब उसके बॉयफ्रेंड ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। फिर उसे दूर ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ रेप किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लड़की का मुंह भी दबा दिया था ताकि वह चिल्ला न सके। रेप करने के बाद वे सब वहां से भाग गए।
इस दर्दनाक घटना के बाद 11 बजे दोनों पुलिस स्टेशन पहुंचे। शुरुआत में पीड़िता शिकायत दर्ज कराने में हिचकिचा रही थी। लेकिन बाद में उसके बॉयफ्रेंड ने उसे शिकायत दर्ज कराने के लिए मनाया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी बेरोजगार हैं। बचे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता गंजाम में पढ़ाई कर रही है और तीन लड़कियों के साथ किराए के मकान में रहती है। इस घटना के बाद से पीड़िता डरी हुई है।
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…