Others

मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और रेड अलर्ट जारी

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. एक तरफ जहां उत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश और गरज-चमक ने दस्तक दी है, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में मानसून के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं का खतरा भी मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड तक के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं.

दिल्ली-NCR में बारिश लेकिन मानसून अब भी दूर

शनिवार को दिल्ली और एनसीआर में अच्छी बारिश हुई. इसके बावजूद मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह मानसून की एंट्री नहीं है. रविवार (29 जून) को दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज बारिश के साथ 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है,खासकर खुले स्थानों पर न जाने और जल भराव वाली सड़कों से बचने की चेतावनी दी गई है.

उत्तर प्रदेश में आज जोरदार बारिश की संभावना

29 जून को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली गिरने और बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में वज्रपात का खतरा अधिक बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. प्रशासन ने जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदान या पेड़ों के नीचे जाने से बचें.

बिहार के 28 जिलों में अलर्ट

पटना सहित बिहार के कई जिलों में शनिवार को रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. राज्य के 28 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. कैमूर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही वज्रपात और तेज गरज-चमक की संभावना को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तराखंड में मानसून से राहत भी और खतरा भी

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक ने एक ओर जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी जिलों में आफत का सबब भी बन गया है. लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़कें बंद हो गई हैं और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं कुछ इलाके देहरादून,टिहरी,पौड़ी,हरिद्वार,नैनीताल,चंपावत और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago