बिहार

बिहार में नौकरी की सुनामी: 50 लाख युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य के करीब नीतीश सरकार, बनेगा रिकॉर्ड

Bihar News: बिहार में युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार का सुनहरा दौर जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नौकरी और रोजगार देने के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज की हैं। सिर्फ पिछले पांच वर्षों में ही 9.6 लाख से ज्यादा सरकारी नियुक्तियां हो चुकी हैं, वहीं 24 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा चुके हैं।

2 लाख पदों पर बहाली प्रक्रिया जारी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2020 से अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने हाथों से 10 से अधिक बार नियुक्ति पत्र वितरण कर चुके हैं। शनिवार को 21,391 युवाओं को पुलिस में सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया। जबकि विभिन्न विभागों में करीब 2 लाख पदों पर बहाली की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

क्या वहां सब ठीक है? अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से पीएम मोदी ने पूछा सवाल तो…

पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अधिकारी शामिल

28 जून 2025 को 21,392 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहीं इससे पहले, 21 अक्टूबर 2024 को 1239 पुलिस अवर निरीक्षक भी बहाल किए गए थे। पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अधिकारियों को भी सेवा में शामिल किया गया, जिससे यह बहाली और खास बन गई।

लक्ष्य से भी आगे निकले सीएम नीतीश कुमार

बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने (Bihar News) साल 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था। अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 12 लाख नौकरी और 38 लाख रोजगार तक पहुंचाया जा चुका है। राज्य सरकार ने 2025 के अंत तक 50 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। जो एक रिकॉर्ड होगा। जिसकी तैयारी में राज्य सरकार जुट गई है। बिहार में सरकारी नौकरी का यह सिलसिला देशभर के लिए उदाहरण बन रहा है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

36 seconds ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

16 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

19 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

58 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago