AAP Kejriwal national convener: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया गया है। बुधवार को हुई पार्टी की 15वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में केजरीवाल को सर्वसम्मति से दोबारा राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। बैठक में 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
AAP की नई राष्ट्रीय टीम में बड़े पदों पर पुराने चेहरों को ही जिम्मेदारी मिली है। अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है। वहीं एनडी गुप्ता पहले की तरह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि पंकज गुप्ता को दोबारा राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में केजरीवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यों को भविष्य की रणनीति और संगठन की दिशा को लेकर मार्गदर्शन दिया।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नई 23 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अरविंद केजरीवाल, आतिशी, आदिल अहमद खान, अनुराग ढांडा, भगवंत मान, दिलीप पांडेय, दुर्गेश पाठक, गोपाल इटालिया, गोपाल राय, रानी अग्रवाल, हरपाल सिंह चीमा, मनीष सिसोदिया, मोहम्मद इरशाद, एनडी गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रीति शर्मा मेनन, पृथ्वी रेड्डी, राखी बिड़ला, विभव, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, शैली ओबेरॉय और राजबीर को शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी ने पांच विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी घोषित किए हैं। इनमें अजय दत्त, चैतर वसावा, इमरान हुसैन, मेहराज मलिक और वेंजी वीगास शामिल हैं।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…