Breaking

ओडिशा में 5 ओरंगुटान मिलने से मचा हड़कंप, ब्लैक थार से खुलेगा तस्करी का राज?

Odisha: ओडिशा के बालासोर जिले के भोगराई इलाके में पांच ओरंगुटान मिलने के बाद संभावित वन्यजीव तस्करी की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार सुबह बिचित्रपुर के कैसुरिना जंगल में ग्रामीणों ने इन्हें पेड़ों से चिपका देखा। वन विभाग ने रेस्क्यू कर रात में भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क पहुंचाया, जहां सभी क्वारंटीन में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

ब्लैक थार बनी अहम कड़ी

जांच में एक काली Thar SUV अहम सुराग बनकर सामने आई है। सोमवार रात इलाके में वाहन देखा गया था और करीब 10 मिनट बाद उसके लौटने की बात सामने आई। CCTV में भी इसी तरह की गाड़ी कैद हुई है। STF वाहन और मालिक की पहचान के साथ स्थानीय जानकारी व अन्य सबूत जुटा रही है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बंदरगाहों की फुटेज से संभावित रूट खंगाला जा रहा है। जलमार्ग की संभावना भी जांची जा रही है और भारतीय तटरक्षक बल से मदद ली गई है। STF IG हिमांशु लाल ने कहा कि जांच में नेटवर्क, जानवरों के स्रोत-गंतव्य और गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान कर पूरे कार्टेल को खत्म करने पर ध्यान है।

इंडोनेशिया-मलेशिया से लाए जाने का शक

ओरंगुटान भारत के मूल निवासी नहीं हैं और मुख्यतः इंडोनेशिया-मलेशिया के वर्षावनों में पाए जाते हैं। इसलिए इनके बाहर से लाए जाने और संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी का संदेह है। वन विभाग ने देशभर के चिड़ियाघरों से भी पूछा है कि कहीं कोई ओरंगुटान गायब तो नहीं हुआ। नंदनकानन में तीन नर और दो मादा, जिनमें एक शिशु भी है, करीब 6 महीने से एक साल उम्र के हैं। वे आपस में जुड़े दिखते हैं, इसलिए साथ रखे गए हैं। उन्हें फल, केला, सेब, ड्राई फ्रूट, दूध और ORS दिया जा रहा है, जबकि सबसे छोटे को तरल भोजन बार-बार दिया जाता है। करीब एक महीने तक विशेष निगरानी में पशु चिकित्सक और केयरटेकर शिफ्टों में तैनात रहेंगे।

2019 से खाली है ओरंगुटान एनक्लोजर

अधिकारी सेंट्रल जू अथॉरिटी से इन्हें नंदनकानन में रखने की अनुमति मांग रहे हैं, जहां ओरंगुटान का एनक्लोजर 2019 से खाली है। जांच अब इनके स्रोत, बालासोर तक पहुंचने के रास्ते और जिम्मेदार लोगों की पहचान पर केंद्रित है। ब्लैक Thar, CCTV और संभावित अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन जांच के अहम आधार हैं।

ये भी पढ़े: मक्का पैक्ट की पहली बड़ी परीक्षा, ईरान समर्थित हूतियों पर हमला करेगा पाकिस्तान?

Tanisha Verma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

51 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

1 hour ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago