News Big

अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर और अली, HC ने दी पैरोल

Aban Ahmed Funeral Parole: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान के जनाजे में उसके दो बड़े भाई उमर और अली अहमद शामिल हो सकेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने दोनों की पैरोल अर्जी मंजूर कर दी है। उमर लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में बंद है।

पुलिस सुरक्षा में कब्रिस्तान जाएंगे दोनों भाई

हाईकोर्ट ने पैरोल के दौरान दोनों को मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करने का निर्देश दिया है। दोनों को पुलिस सुरक्षा में सीधे कब्रिस्तान ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार के बाद वापस जेल पहुंचाया जाएगा। अबान की गुरुवार को झांसी के पास सड़क हादसे में मौत हुई थी।

अतीक की कब्र के पास दफनाया जाएगा अबान

अबान का शव फिलहाल उसकी बुआ के घर रखा है, जहां रिश्तेदार और समर्थक पहुंच रहे हैं। गांव में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। अबान के दोस्त सोनू का अंतिम संस्कार जुमे की नमाज के बाद हटवा गांव के कब्रिस्तान में होगा।

अबान को अतीक के पैतृक कब्रिस्तान कसारी मसारी में दफनाया जाएगा। यहीं अतीक, उसके पिता हाजी फिरोज अहमद, मां, भाई अशरफ और बेटे असद की कब्रें हैं। अबान की कब्र अतीक की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है। पैरोल से जुड़ी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद देर शाम अबान को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की तैयारी है।

ये भी पढ़े: मोतिहारी में दर्दनाक हादसा: पोखर में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

Tanisha Verma

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

22 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

41 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago