Motihari Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के वार्ड नंबर 6 की है। मृतकों में धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी और उनके चार बच्चे—दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
जानकारी के मुताबिक, सुशीला देवी अपने चार बच्चों के साथ पशुओं के लिए चारा काटने खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान पोखर के पास एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में मां और बाकी बच्चे भी एक-दूसरे को पकड़ते हुए पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने पानी की गहराई का अंदाजा न होने या पैर फिसलने को हादसे की संभावित वजह बताया है।
घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण पोखर के पास जुट गए और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पांचों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोतिहारी में शोक की लहर है।
सूचना मिलने पर गोविंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जहां ग्रामीण इसे चारा काटने के दौरान हुआ हादसा बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने पारिवारिक विवाद की आशंका भी जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़े: स्कूल में बच्चे ने हाथ में पकड़ा सांप, वीडियो वायरल; पिता ने बताया पूरा सच
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…