Breaking

एमएलसी चुनाव में नागपुर सीट से कांग्रेस की हुई जीत, अभिजीत वंजारी लगातार दूसरी बार बने MLC

Abhijit Vanjari Nagpur MLC Election: महाराष्ट्र के नागपुर में विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को राहत दी है। नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट पर पार्टी के अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वंजारी के मुताबिक, भाजपा ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन मतदाताओं ने उनका साथ दिया। उन्होंने इस जीत का श्रेय महा विकास अघाड़ी की एकजुटता और समर्थन देने वाले 48 संगठनों को दिया।

NCP (SP) का शानदार प्रदर्शन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा को तीन सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद सिर्फ एक सीट पर जीत मिली। उसकी सहयोगी शिवसेना ने दो सीटों पर किस्मत आजमाई और एक पर जीत दर्ज की। वहीं, विपक्षी खेमे में NCP (SP) ने दोनों सीटों पर जीत हासिल कर अपना दम दिखाया। कांग्रेस ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से एक पर उसे सफलता मिली।

नागपुर में BJP को झटका

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह क्षेत्र और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय नागपुर में विधान परिषद चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जीत दर्ज की। नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट पर कड़े मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी ने भाजपा के उम्मीदवार सुधाकर कोहाले को हरा दिया। इस जीत के साथ वंजारी ने लगातार दूसरी बार इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

सेकंड-प्रेफरेंस वोटों ने बदला मुकाबले का रुख

नागपुर ग्रेजुएट्स सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार नीलेश करांडे को करीब 25,000 वोट मिले। उनके चुनाव लड़ने से भाजपा विरोधी वोटों के बंटने की आशंका थी, जिससे कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी की राह मुश्किल हो सकती थी। हालांकि, मतगणना में वंजारी को करांडे के मतपत्रों से भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहाले के मुकाबले अधिक सेकंड-प्रेफरेंस वोट मिले। इन वोटों ने मुकाबले में अहम भूमिका निभाई और अंततः वंजारी जीत हासिल करने में सफल रहे।

नतीजों से पहले जश्न, फडणवीस ने डिलीट किया ट्वीट

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को ‘बिग फैटी जीरो’ बताया था। लेकिन नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत वंजारी की जीत के बाद उन्हें अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: UP MLC चुनाव: वाराणसी में सपा जीती; गोरखपुर सीट पर वोट काउंटिंग की प्रक्रिया के बहिष्कार की मांग

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

2 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

2 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

3 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

3 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

3 hours ago