Captain Smit Machhar: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में यात्रियों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित मछार ने जिस बहादुरी का परिचय दिया, उसके निशान आज भी उनके सिर पर मौजूद हैं। बुधवार, 28 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सम्मानित किए जाने के दौरान उनके सिर पर लगे टांके और घाव के निशान सामने आए। ये निशान उस संघर्ष की कहानी बयां करते हैं, जिसमें गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
बताया गया है कि उड़ान के दौरान को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर फायर एक्स से हमला किया था। हमले में उनके सिर की हड्डी टूट गई और गंभीर चोट आई। खून बहने और आंखों के सामने अंधेरा छाने के बावजूद उन्होंने अपना धैर्य बनाए रखा। गंभीर हालत में भी कैप्टन स्मित ने हमलावर को धक्का दिया और एग्जिट बटन दबाया, जिससे कॉकपिट खुल गया। इस घटना में फ्लाइट में सवार 174 लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी। ऐसे हालात में उनकी हिम्मत और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की जा रही है।
कैप्टन स्मित के सिर पर दिखाई देने वाले टांके केवल चोट के निशान नहीं हैं, बल्कि उस मुश्किल घड़ी में उनके संघर्ष की याद दिलाते हैं। गंभीर चोट के बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और विमान में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए प्रयास जारी रखे। 28 अक्टूबर को UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें गले लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके सिर पर मौजूद घावों के निशान ने लोगों का ध्यान खींचा।
UAE ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार को First Class Order of Zayed The Second से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें असाधारण वीरता और बहादुरी के लिए दिया गया। इससे पहले भारतीय मूल के दो लोगों को यह सम्मान मिल चुका है। इनमें 2016 से 2019 तक UAE में भारत के राजदूत रहे नवदीप सिंह सूरी और 2021 से 2025 तक राजदूत रहे संजय सुधीर शामिल हैं। दोनों को यह सम्मान राजनयिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दिया गया था, जबकि कैप्टन स्मित को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें: डोपिंग निलंबन के बीच पैरा-एथलीट नीरज यादव की हुई मौत, 3 बार एशियाई पैरा खेलों में जीता था गोल्ड
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…