Categories: Others

Yamuna Expressway Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर कहर बनकर टूटा हादसा, कार में सवार 6 की मौत, बस पलटने से 8 घायल

Yamuna Expressway Accident : मौत के एक्सप्रेसवे के नाम से जाना जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे (Yamuna Expressway Accident) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही मामले फिर शुक्रवार-शनिवार की रात देखने को मिले हैं जिसमें दो अलग-अलग मामलों में 6 लोगों की मौत, 10 घायल हुए हैं। पहले हादसे में एक कार सामने जा रही भारी वाहन में जाकर टकरा गई, जिसमें कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो लोगों को चोट लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इसके अलावा एक और दूसरा मामला दिल्ली से मध्य प्रदेश जाने के दौरान हुआ है। जिसमें एक निजी बस के पलटने से  8 लोग घायल हुए हैं। घायलों के परिजनों से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

एक मामले में 6 लोगों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, “सुबह करीब 3 बजे एक इको कार दिल्ली से आगरा जा रही थी। इसी दौरान शायद ड्राइवर को नींद आने की वजह से कार आगे चल रहे एक भारी वाहन से टकरा गई। इस हादसे में इको सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी मिलते ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज कराया जा रहा है। परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।

दूसरे हादसे में पलटी निजी बस

एसएसपी श्लोक कुमार ने एक और मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 4 बजे एक प्राइवेट बस पलट गई। बताया जा रहा है कि यह बस दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही थी। इस घटना में करीब 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है। डीएम और हमारे द्वारा सभी घायलों से मुलाकात भी की गई है। उनके परिजनों से भी संपर्क स्थापित किया गया है। इसके अलावा इन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

1 hour ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago