लाइफस्टाइल

डायबिटीज में खाना कब और कितना? जानें एक बार में भरपेट खाना सही है या बार-बार थोड़ा-थोड़ा

Diabetes: डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसमें ब्लड शुगर लेवल का कंट्रौल रखना जरूरी होता है। इसके लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं होता, बल्कि सही खानपान और लाइफस्टाइल को अपनाना भी उतना ही जरूरी है। अक्सर डायबिटीज के मरीजों के मन में यह सवाल आता है कि क्या उन्हें दिन में 3 बार भरपेट खाना चाहिए या फिर हर दो-तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा?

अनुभवियों का मानना है कि डायबिटीज में खाने का सही तरीका वही है जो ब्लड शुगर लेवल को ठीक रखे। आइए समझते हैं क्या है बेहतर पसंद:

1. भरपेट खाने से क्यों बचना चाहिए?

जब डायबिटिक व्यक्ति एक बार में भरपेट खाना खाता है, तो शरीर में एक साथ बहुत अधिक ग्लूकोज रिलीज होता है। इससे अचानक ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जिसे शरीर संभाल नहीं पाता। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहे तो बहुत कठिनाइयां हो सकती हैं जैसे किडनी डैमेज, नर्व प्रॉब्लम्स और हृदय संबंधी बीमारियां।

2. छोटी-छोटी मील्स का लाभ

थोड़े-थोड़े समय पर हल्का भोजन करने से शरीर को धीरे-धीरे शक्ति मिलती है। इससे इंसुलिन का कार्य बेहतर होता है और शुगर लेवल स्थिर बना रहता है। डायबिटीज रोगियों के लिए 5-6 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है। इसमें तीन मुख्य भोजन(ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर) के साथ 2-3 हेल्दी स्नैक्स (जैसे फल, नट्स, या स्प्राउट्स) शामिल हो सकते हैं।

3. खाने के समय और संयम जरूरी

– हर 2.5 से 3 घंटे पर कुछ पौष्टिक खाएं
– प्रोसेस्ड और शुगर युक्त चीजों से बचें
– फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर चीजे खाएं
– भोजन का टाइम फिक्स रखें ताकि शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक ठीक रहे

यह भी पढ़े: गाजियाबाद में कांवड़ियों की सुरक्षा का इंतजाम, 1600 कमरों से की जाएगी मॉनिटरिंग

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

14 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

16 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

17 hours ago