Categories: Others

ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में BDS की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार..

Sharda University Suicide : शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) के नॉलेज पार्क परिसर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार रात एक गंभीर घटना सामने आई, जब बीडीएस सेकंड ईयरकी एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

कब और क्यों की आत्महत्या

मृतक छात्रा के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने विश्वविद्यालय के डेंटल डिपार्टमेंट के एक महिला और एक पुरुष शिक्षक पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा हाल के दिनों में गंभीर मानसिक तनाव में दिख रही थी और अकादमिक दबाव से परेशान थी। घटना की खबर फैलते ही हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल छा गया। गुस्साए छात्रों ने देर रात हॉस्टल में प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। छात्रों की मुख्य मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाए तथा यदि शिक्षकों का दोष साबित हो तो उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

सुसाइड नोट बताई वजह

सुसाइड नोट में लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार महेंद्र सर और शार्ग मैम हैं। इन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, अपमानित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी छात्रा के कमरे का विस्तृत निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट को साक्ष्य के रूप में संरक्षित किया गया है और आरोपित शिक्षकों से पूछताछ शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago