उत्तर प्रदेश

Kanwar Yatra in Ghaziabad : गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

Ghaziabad News : आगामी कांवड़ यात्रा 2025 को सकुशल और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी, जिलाधिकारी दीपक मीणा, और पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण जोन) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मुरादनगर गंगनहर और कादराबाद बॉर्डर पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया है।

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवरोध न हो। साथ ही, रूट डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पहले से रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

शांति बनाए रखने की अपील

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, पानी वाले पानी, और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र नाथ तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान देने और स्थानीय समुदाय के सहयोग से शांति बनाए रखने की अपील की।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago