उत्तर प्रदेश

पुलिस की गाड़ियों पर चढ़कर उपद्रव करने वाले घुटनों पर आए, 51 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Prayagraj News: सांसद चंद्रशेखर आजाद को करछना जाने से रोकने पर बवाल हो गया था। अपने नेता को रोक देने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर उपद्रव किया था। अब पुलिस ने उनकी धरपकड़ तेज करते हुए 51 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले जो कार्यकर्ता पुलिस की गाड़ियों पर चढ़कर उत्पात मचा रहे थे, आज पुलिस के शिकंजे में आते ही कान पकड़े नजर आए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई उपद्रवियों की बाइकों को भी जब्त कर लिया है। इसके साथ ही, भड़ेवरा बाजार में जनजीवन पटरी पर लौटता दिखाई दिया।

सांसद को रोकने से आक्रोशित हुए थे कार्यकर्ता

दरअसल, रविवार को भीम आर्मी के सह संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को कौशाम्बी और करछना के इसौटा में जाने से पुलिस ने रोक दिया था। जिससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने करछना थाना क्षेत्र के भडेवरा बाजार में जमकर तोड़फोड़ की थी। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने (Prayagraj News) लगभग तीन घंटे तक तोड़फोड़, आगजगी और पथराव किया। इस पथराव में ACP करछना अरुण त्रिपाठी समेत कई पुलिसकर्मी और राहगीर घायल हो गए थे। इतना ही नहीं इस दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट तक की गई। शाम तक जैसे ही कुछ शांति हुई तो पुलिस ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:

https://newsindia24x7.tv/bihar/bihar-politics-good-news-for-nda-before-bihar-assembly-elections-aimim-will-form-a-third-front-5510/

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना की रात रैली में लगभग 3 दर्जन बाइकों को छोड़कर भागे कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को जब्त कर चौकियों में रखवाया। पुलिस गाड़ी (Prayagraj News) के नंबर के आधार पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

बता दें, पुलिस ने धरपकड़ तो देर शाम से ही शुरू कर दी थी। वीडियो के आधार पर रात तक 22 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अगले दिन सुबह चार बजे से फिर से धरपकड़ शुरू कर दी गई। इसमें ककरम, तेली का पूरा, इसौटा समेत दर्जनों गांव से 51 उपद्रवियों को चिह्नित कर जेल भेज दिया गया।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

अरविंद केजरीवाल और बेटी को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 7 करोड़ की फिरौती

Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…

44 minutes ago

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

1 hour ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

1 hour ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

3 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

3 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago