Afghan-Pakistan conflicts
Afghan-Pakistan conflicts : अफगानिस्तान सेना ने 11 अक्टूबर की रात पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सात इलाकों में हमला किया। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 5 को हिरासत में लिया गया है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक जबरदस्त गोलीबारी और संघर्ष जारी रहा।
इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कड़ा बयान जारी किया है। नकवी ने अफगानिस्तान पर सख्त शब्दों में हमला करते हुए कहा कि यह देश 'आग और खून का खेल' खेल रहा है और इसके पीछे भारत जैसे प्रतिद्वंद्वी देशों के हाथ होने का इशारा भी किया।
केंद्रीय गृहमंत्री ने अफगान बलों द्वारा पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पर बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अफगान सेना द्वारा नागरिक आबादी को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है। गृहमंत्री नकवी ने बताया कि पाकिस्तान की बहादुर सेनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार की उकसावे वाली कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इसका जवाब तुरंत और प्रभावी तरीके से दिया गया है।
पाकिस्तान के केंद्रीय गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने अफगानिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की ओर बुरी नजर डाली, तो उसे भी वैसा ही जवाब दिया जाएगा जैसा भारत को मिला था। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की जनता अपनी सशस्त्र सेनाओं के साथ 'लोहे की दीवार' की तरह खड़ी है, और देश की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
शनिवार, 11 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात 9:23 बजे, अफगान सेना ने पाकिस्तान की सीमा से सटे सात अलग-अलग इलाकों में एक साथ हमला किया। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई 210 खालिद बिन वालिद ब्रिगेड और 205 अल-बद्र कॉर्प्स द्वारा संयुक्त रूप से अंजाम दी गई। हमले के दौरान आर्टिलरी और टैंकों जैसे भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। अफगान सेना का दावा है कि इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 5 सैनिकों को बंदी बना लिया गया। इसके अलावा, अफगान बलों ने कई हथियार जब्त किए और एक पाकिस्तानी सैनिक का शव भी अपने कैंप में ले गए हैं।
अफगान सेना के हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने भी जोरदार जवाबी कार्रवाई की। दोनों देशों के बीच लगभग साढ़े तीन घंटे तक भारी गोलीबारी और संघर्ष जारी रहा। यह टकराव रात करीब 1 बजे थमा, जब अफगान रक्षा मंत्रालय ने सीजफायर (संघर्षविराम) की घोषणा की। इस संघर्ष के दौरान अफगान चौकियों को नुकसान पहुंचने की खबर है। पाकिस्तानी मीडिया ने इस झड़प में पाकिस्तानी पक्ष के मृत और घायल सैनिकों को लेकर अलग-अलग आंकड़े जारी किए हैं।
ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : ओवैसी की एंट्री, पहली लिस्ट जारी; इन सीटों पर आज़माएंगे किस्मत
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…