Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। जैस-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है, वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल करके लिस्ट जारी कर रही है। इसी बीच ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है।
बता दें कि किशनगंज में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा, "AIMIM बिहार ने धर्मनिरपेक्ष वोटों के बिखराव को रोकने और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का प्रयास किया, लेकिन बड़े गठबंधन दलों ने सहयोग नहीं किया, जिससे तीसरा गठबंधन बना।"
उन्होंने कहा कि AIMIM किशनगंज के चार जिलों में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके अलावा पूर्णिया, कटिहार, अररिया, गया, मोतिहारी, नवादा, जमुई, भागलपुर, सीवान, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, वैशाली और गोपालगंज जैसे जिलों की कई सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।
दरअसल, AIMIM ने कल ही बिहार की 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान किया है, जो कि पिछली बार से लगभग 5 गुना है। पार्टी के इस कदम से कांग्रेस और राजद को नुकसान होना तय माना जा रहा है। वहीं बीजेपी को फायदा हो सकता है।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…