दुनिया

Mexico floods : मेक्सिको में बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार, 41 लोगों की मौत, कई लापता

Mexico Floods : मेक्सिको में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। मेक्सिको की गलियों में 12 फीट तक पानी भर गया है। बाढ़ के चलते वहां पर कई जगह हाहाकार मच गया है, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आपदा में लगभग 41 लोगों की मौत और कई लोगों के लापता होने की सूचना आई है।

शहर में घुसा पानी, तबाही का मंजर

मेक्सिको के पॉज रिका क्षेत्र में कैजोन्स नदी अपने पूरे उफान पर है। नदी का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज बहाव के चलते कई वाहन पानी में बह गए और कई इमारतें ढह गईं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा है, लेकिन हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं।

शनिवार को बहाव कम हुआ, लेकिन तबाही के निशान अब भी बाकी

शनिवार को कैजोन्स नदी का बहाव कुछ कम हुआ, जिससे गलियों से पानी हटने लगा। हालांकि, बाढ़ की तबाही के निशान अब भी हर ओर दिखाई दे रहे हैं। कुछ कारें पेड़ों पर लटकी मिलीं, जो बाढ़ के खौफनाक हालात बयां करती हैं। एक पिकअप ट्रक के अंदर एक घोड़े का शव भी बरामद हुआ, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

कितने लोगों की गई जान

बाढ़ के कारण बिगड़ते हालात की वजह से कई इलाकों में मौत की संख्या भी लगातार बढ़ने पर है। केंद्रीय और दक्षिणी मेक्सिको में 41 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं, कई लोग अभी तक लापता हैं। सड़कें पूरी तरह मलबे से पट गई हैं, जिन्हें साफ किया जा रहा है।

भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन

बता दें कि 6-9 अक्टूबर तक मेक्सिको में बारिश ने भारी तबाही मचाई। इसका सबसे भयानक असर तेल के लिए मशहूर पॉज रिका शहर में देखा गया। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी से महज 275 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पॉज रिका में पानी का तेज बहाव कई लोगों को अपने साथ बहा ले गया, जिनकी तलाश अभी भी जारी है।

ये भी पढ़े : Bihar Election 2025 : NDA में सीट बंटवारे का ऐलान जल्द, आज BJP की अहम बैठक

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago