दुनिया

इजराइल-अमेरिका के बाद तालिबान पर ईरान की कार्रवाई, अफगान शरणार्थियों की बढ़ीं मुश्किलें

Afghan Refugees: इजराइल और अमेरिका के साथ तनाव अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि ईरान ने अब अपने यहां रह रहे अफगान शरणार्थियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। साथ ही 6 जुलाई तक करीब 7 लाख अफगानों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। इनमें दशकों से रह रहे लोग भी शामिल हैं।

‘जबरन देश से निकाला जा रहा है’

यूएन और अफगान अधिकारियों का दावा है कि इन लोगों को जबरन देश से निकाला जा रहा है। हालांकि ईरान सरकार इसे स्वैच्छिक वापसी बता रही है। आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ जून महीने में 2.3 लाख अफगान शर्णार्थी (Afghan Refugees) वापस लौटे हैं। वहीं अगर जनवरी से अब तक की बात करें तो 6.9 लाख लोग ईरान छोड़ चुके हैं।

हेरात में बनाया गया अस्थायी ट्रांजिट सेंटर

ऐसे में ईरान से निकाले गए लोगों के लिए हेरात में एक अस्थायी ट्रांजिट सेंटर बनाया गया है, जहां उन्हें खाना, पानी और रात बिताने की जगह दी जा रही है। यहां UN एजेंसियों और NGO की मदद से सीमित संसाधनों में राहत देने की कोशिश भी हो रही है। इसमें तालिबान सरकार ने भरोसा दिलाया है कि ईरान में जिन अफगानों की संपत्ति जब्त हुई है, उन्हें वापस दिलाने के लिए बातचीत की जा रही है।

यह भी पढ़ें: “संदिग्ध गतिविधि दिखी तो…”, महिला कर्मचारी ने इंफोसिस दफ्तर का काला सच किया उजागर

वहीं, ईरान से लौटे अफगान महिलाओं और युवाओं के सामने अब सिर्फ रोजगार और ठिकाने की नहीं, बल्कि कपड़ों की भी चुनौती खड़ी हो गई है। क्योंकि जो लोग ईरानी फैशन के हिसाब से कपड़े पहनते थे, वो अब अफगानिस्तान के सख्त तालिबानी नियमों से जूझ रहे हैं। गर्म मौसम में पश्चिमी या ईरानी स्टाइल के कपड़े पहनना और भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जो लोग लौटकर वापस आए हैं वो न तो नए मुल्क के नियमों में ढल पा रहे हैं और न ही पुराने को पूरी तरह छोड़ पा रहे हैं।

यह भी देखें: UP News: गरीब बच्चों को नहीं दे रहे दाखिला, Lucknow के स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द! | News

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

4 minutes ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

27 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

46 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago