दुनिया

बुरा फंसा यूक्रेन, अमेरिका ने रोकी सैन्य मदद, अब नहीं मिलेगी पैट्रियट मिसाइलें

नई दिल्ली। अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोक दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने सैन्य भंडार की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। हालांकि अभी यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता के सिर्फ एक हिस्से को रोका गया है। व्हाइट हाउस और पेंटागन ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोके जाने की पुष्टि की है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने दी जानकारी

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने कहा कि दूसरे देशों को दी जाने वाली सैन्य सहायता की समीक्षा के बाद हमने बड़ा फैसला लिया है। हमने अमेरिका के हितों को प्राथमिकता देते हुए दूसरे देशों को दी जाने वाली सैन्य सहायता के बड़े हिस्से को रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला अमेरिका के सैन्य भंडार के बहुत कम होने की चिंताओं के बीच लिया है।

रक्षा सचिव ने दिया था समीक्षा का आदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पिछले महीने अमेरिकी सैन्य भंडार की समीक्षा का आदेश दिया था। इसके बाद यूक्रेन को पिछले तीन साल के दौरान दी गई सैन्य मदद, यमन के हूती समूह पर किए गए हमले और ईरान पर हुए हालिया हमलों में इस्तेमाल हुए हथियारों की समीक्षा हुई।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समीक्षा में यह पाया गया कि पहले प्लेज्ड हुए कुछ हथियारों का भंडार बेहद कम हो गया है। रक्षा विभाग के पॉलिसी अंडर सेक्रेटरी एल्ब्रिज कोल्बी ने बताया कि विभाग हथियारों की सख्ती से समीक्षा और अनुकूलन कर रहा है, ताकि अमेरिकी सेनाओं की तैयारी और प्रशासन की रक्षा प्राथमिकताएं सुरक्षित रहें।

अमेरिका से पैट्रियट मिसाइल चाहता है यूक्रेन

बता दें कि पिछले हफ्ते हेग में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन, अमेरिका से पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल लेने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है।

यह भी पढ़ें-

चीन की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेंगे… क्वाड देशों की ड्रैगन को चेतावनी, कहा- 2016 का फैसला मत भूलो

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

55 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

1 hour ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago