India-Pakistan: पाकिस्तान ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC की अध्यक्षता संभाली है। जिसको लेकर अब कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।पाकिस्तान को यह महत्वपूर्ण पद मिलने को कांग्रेस ने भारत की विदेश नीति की विफलता बताते हुए इसे भारत के लिए एक बड़ा कूटनीतिक झटका बताया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की यह अध्यक्षता, UNSC के अस्थायी सदस्य के तौर पर पाकिस्तान के दो साल के कार्यकाल का हिस्सा है।
इतना ही नहीं, इसके अलावा पाकिस्तान तालिबान प्रतिबंध समिति की अध्यक्षता भी करेगा और संयुक्त राष्ट्र की आतंकवाद रोधी समिति के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेगा। ऐसे में पाकिस्तान को इन अहम पदों की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को घेरा। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को अब वैश्विक सुरक्षा का ठेकेदार बना दिया गया है। अब शैतान ही कुर्सी पर बैठा है।”
सुरजेवाला यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान (India-Pakistan) एक आतंकवादी देश है, जिसका इतिहास आतंकवादियों को शरण देना, आतंकवाद को बढ़ावा देना और भारत में आतंक फैलाने का है। ऐसे में उसे वैश्विक नेतृत्व की भूमिकाएं दी जा रही हैं, जबकि भारत आज भी पाक प्रायोजित आतंकवादी हमलों का सामना कर रहा है।
यह भी पढ़ें: इजराइल-अमेरिका के बाद तालिबान पर ईरान की कार्रवाई, अफगान शरणार्थियों की बढ़ीं मुश्किलें
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री विदेश नीति पर दिखावटी वादें करते हैं और वो इस परिणाम को रोकने के लिए वैश्विक समर्थन जुटाने में विफल रहे। सुरजेवाला ने कहा, “प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि क्या कर रहे हैं।”
यह भी देखें: Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में नाम नहीं, काम चलेगा, Rajnath ने दी खुली चेतावनी |
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…