उत्तर प्रदेश

“पैंट उतरवाकर धर्म की पहचान करने वाले…”, मुजफ्फरनगर मामले में एसटी हसन का बड़ा बयान

Kanwar Yatra incident: उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों, होटल और ढाबों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए हैं। इसी बीच मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ढाबा मालिकों से जबरन धर्म पूछने और पैंट उतरवाने का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। जिसको लेकर अब समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एसटी हसन ने पैंट उतारकर धर्म की पहचान करने वालों को पहलगाम हमले के आतंकियों की तरह ही बता दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें किसने पैंट उतारकर धर्म की जांच का अधिकार दिया है।

“अगर वो मुस्लिम होता तो…”

एसटी हसन ने कहा, वह तो गनीमत है कि जिसकी जांच की गई वो हिंदू निकला। अगर वो मुस्लिम होता तो उसकी मॉब लिंचिंग कर दी जाती। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह काम किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यशवीर महाराज पर पहले से केस दर्ज है। मुरादाबाद के पूर्व सांसद ने कहा कि अन्य 6 आरोपियों को नोटिस देने के मामले में जो आंदोलन करने की बात कर रहे हैं, वो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। हिंदू-मुसलमान को मिलकर रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: “कूटनीति केवल फोटो खिंचवाने से नहीं चलती”, UNSC का अध्यक्ष बना पाकिस्तान तो मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस

वहीं, इस मामले पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मुजफ्फरनगर हाईवे के पास (Kanwar Yatra incident) कई होटल हैं ऐसे हैं जो कई सालों से चल रहे हैं। मुझे ये नहीं समझ में आ रहा है कि 10 साल पहले इन जगहों पर कोई समस्या क्यों नहीं थी। यहां कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक कैसे निकाली गई? यह सब अभी क्यों हो रहा है? ये कौन सा निगरानी समूह है, जो होटल मालिकों से पैंट खोलने को कह रहा है? क्या वो सरकार चला रहे हैं या प्रशासन सरकार चला रहा है? ओवैसी ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

यह भी देखें: News Ki Pathshala Today Show | Bhagwan Jagannath की दिव्य Rath Yatra.. तस्वीर देखकर मन खिल जाएगा

असदुद्दीन ओवैसी ने इसे एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा सके। उन्होंने कहा कि होटल में जाकर जबरन किसी से आधार कार्ड मांगना, पैंट उतरवाना गैरकानूनी है। आप कौन होते हैं ऐसा करने वाले?

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

12 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

14 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

14 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

15 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

15 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

15 hours ago