क्राइम

“संदिग्ध गतिविधि दिखी तो…”, महिला कर्मचारी ने इंफोसिस दफ्तर का काला सच किया उजागर

Infosys Office: बेंगलुरु में मशहूर आईटी कंपनी इन्फोसिस के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तकनीकी विशेषज्ञ कर्मचारी ऑफिस के शौचालय में छिपकर एक महिला कर्मचारी का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। नागेश स्वप्निल माली नाम का शख्स इंफोसिस में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम करता है। सोमवार को महिला कर्मचारी ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बगल के शौचालय में दिखी संदिग्ध गतिविधि

रिपोर्ट में महिला कर्मचारी ने बताया कि जब वह टॉयलेट गई तो उसे बगल के शौचालय में कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी। जिसके बाद उसने झांककर देखा तो नागेश उसका वीडियो बना रहा था। इतना देखते ही महिला कर्मी (Infosys Office) ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं महिला की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने माली के मोबाइल फोन में वीडियो फुटेज भी पाया, जिसे कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने महिला की मौजूदगी में डिलीट करवा दिया।

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह की मीटिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए अश्विनी चौबे, यह है बड़ी वजह

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि यह घटना कोई पहली घटना नहीं हो सकती। इसलिए पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या माली ने पहले भी और महिलाओं की गुप्त रिकॉर्डिंग की है। इसके लिए पुलिस ने मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, जिससे कि डिलीट की गई सामग्री को फिर से मिल सके और यह सत्यापित हो सके कि उसने इस घटना से पहले भी ऐसा कुछ किया है या नहीं।

यह भी देखें: मोहम्मद Shami को Court से करारा झटका, अब हर महीने चुकानी होगी बड़ी रकम |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

6 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

33 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago