क्राइम

पत्नी से झगड़े के बाद पति बना हैवान, तलवार से हत्या… फिर 8 साल की बेटी भी नहीं बची

Jaipur Crime News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के दूदू इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी की तलवार से हत्या कर दी और इसके बाद अपनी ही 8 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पैदल थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात की वजह

घटना दूदू क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पति और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अक्सर उसकी कम सैलरी को लेकर ताने देती थी और घर की आर्थिक परेशानियों के लिए उसे जिम्मेदार ठहराती थी।बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक बार फिर बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी गुस्से में नियंत्रण खो बैठा।

तलवार से किया जानलेवा हमला

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवाद के बाद वह गुस्से में घर के नीचे गया और वहां रखी तलवार लेकर वापस ऊपर कमरे में पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी सो रही थी। गुस्से में आकर उसने तलवार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां को खून से लथपथ देखकर जागी बच्ची

इस दौरान पास में सो रही उनकी 8 साल की बेटी की नींद खुल गई। जब उसने अपनी मां को खून से लथपथ देखा तो वह घबरा गई और चिल्लाने की कोशिश करने लगी। आरोपी को डर हुआ कि उसकी करतूत का पता चल जाएगा, इसलिए उसने बच्ची का गला दबाकर उसकी भी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी करीब दो से तीन घंटे तक घर में ही बैठा रहा और दोनों शवों के पास ही मौजूद रहा।

खुद थाने पहुंचकर किया जुर्म कबूल

कुछ देर बाद आरोपी घर से बाहर निकला और आसपास के लोगों को चिल्लाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। इसके बाद वह पैदल ही नजदीकी थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कहा, “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, मैंने अपनी पत्नी और बेटी को मार दिया।”

पुलिस ने मौके से बरामद किए शव

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घर के अंदर महिला और बच्ची के शव पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

परिवार के सदस्य शादी में गए थे

आरोपी के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा उनके साथ एक शादी में डीडवाना गया हुआ था। रात करीब 11 बजे उसने अपने चाचा के फोन से घर पर कॉल करके बताया था कि वह शादी में पहुंच गया है और अगले दिन परिवार के साथ गांव लौट आएगा।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस वारदात के पीछे और कौन-से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ को मिलेगा सबसे बड़ा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, BCCI नमन अवॉर्ड्स में दिग्गजों का होगा सम्मान

Shagun Chaurasia

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

7 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

8 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

17 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

39 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

40 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

56 minutes ago