Categories: देश

भारत से लात खाकर अब इजरायल को घुड़की दे रहा पाकिस्तान, ईरान के समर्थन में नेतन्याहू को दी परमाणु अटैक की धमकी

Iran-Israel War: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत से मार खाकर भी पाकिस्तान नहीं सुधरा है। वो अब ईरान-इजरायल जंग में कूद पड़ा है। बताया जा रहा है कि ईरान-इजरायल युद्ध में पाकिस्तान ने नेतन्याहू को परमाणु अटैक की धमकी दे दी है। पाकिस्तान ने ये धमकी सीधे न देकर ईरान के जरिए दी है।

पाकिस्तान की गीदड़भभकी

ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने ईरानी टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर इजरायल तेहरान में परमाणु बम गिराता है तो पाकिस्तान भी इजरायल परमाणु बम गिरायेगा। मालूम हो कि मध्य पूर्व में सिर्फ इजरायल परमाणु संपन्न देश हैं। इजरायल का कहना है कि ईरान परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है। जंग अगर भयानक रूप लेता है तो पाकिस्तान भी इस युद्ध में कूदने की सोच रहा।

पाकिस्तान-इजरायल के पास परमाणु हथियार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट और फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के मुताबिक 2023 तक पाकिस्तान के पास अभी 170 परमाणु हथियार थे। 2025 तक पाकिस्तान अपनी क्षमता बढ़ाकर 200-250 तक जा सकता है। इजरायल के पास कितना परमाणु हथियार है, यह जानकारी वो साझा नहीं करता है। FAS का अनुमान है कि इजरायल के पास लगभग 90 परमाणु हथियार हो सकते हैं। कुछ अन्य स्त्रोतों के मुताबिक इजराइल के पास 90 से 300 तक परमाणु हथियार हो सकते हैं।

406 ईरानियों की मौत

बता दें कि ईरान पर इजरायली हमले के 72 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। इस हमले में अब तक 406 ईरानी नागरिक की मौत हो चुकी है। 654 लोग घायल हैं। ईरान के पलटवार में अब तक 16 इजरायली नागरिकों की जान चली गई है। इजरायल ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर और टारगेट पर हमला पर ताबड़तोड़ हमला कर रहा। तेहरान मीडिया के मुताबिक इजरायली हमले में अब तक 224 लोगों की जान जा चुकी है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago