अतीक अहमद की मौत के बाद भी जारी है अवैध प्लॉटिंग का खेल, पीडीए ने दर्ज कराईं 7 एफआईआर

Prayagraj : माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद भी उसके करीबियों और रिश्तेदारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भी माफिया अतीक अहमद के गुर्गे अवैध प्लॉटिंग में सक्रिय हैं, जिसे लेकर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सात एफआईआर दर्ज कराई है। पीडीए के भवन निरीक्षक कुंवर आनंद की ओर से दर्ज कराई गई इन एफआईआर में छह एयरपोर्ट थाने में और एक करेली थाने में दर्ज कराई गई है। मुकदमे में अतीक अहमद के साडू इमरान, उसके भाई जानू, जेपी दुबे और मैदान सिंह सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

साडू समेत इन लोगों पर एफआईआर दर्ज

पहली एफआईआर में अतीक अहमद के साडू इमरान के भाई जानू, सूरज, विजय व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर कटहुला गौसपुर में अवैध प्लॉटिंग का आरोप है। दूसरी एफआईआर में डॉ कामरान, इमरान जानू व अन्य के खिलाफ भीटी उपहार में अवैध प्लॉटिंग का मामला दर्ज किया गया है। तीसरी एफआईआर में नफीस आलम व अन्य पर गौसपुर एयरपोर्ट रोड पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप लगाया गया है। चौथी एफआईआर में मदन सिंह, मैदान सिंह, अतीक अहमद उर्फ पंजाबी व अन्य के खिलाफ गौसपुर नई एयरपोर्ट रोड पर अवैध प्लॉटिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इन पर भी होगी कार्रवाई

पांचवीं एफआईआर में जेपी दुबे और अन्य पर शाहा उर्फ पीपल गांव भारत गैस गोदाम के आगे अवैध प्लॉटिंग का आरोप है। छठवीं एफआईआर में जेपी दुबे और किशन लाल के खिलाफ शाहा उर्फ पीपल गांव व गौसपुर में अवैध प्लॉटिंग का मामला दर्ज किया गया है। करेली थाने में दर्ज सातवीं एफआईआर में वसीम, जानू व अन्य के खिलाफ अनुनद्दीनपुर में अवैध प्लॉटिंग का आरोप लगाया गया है। सभी एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 329 (3) और उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन और विकास अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

माफिया के गुर्गों पर पुलिस की कड़ी नजर

पुलिस ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तहरीर पर सभी मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि प्रशासन अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ गंभीर है और माफिया के गुर्गों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

5 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

23 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

42 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

1 hour ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

1 hour ago