New Delhi : कोरोना के नए वेरिएंट जे-1 ने पूरे देश में पैर पसार दिए हैं। अब तक इस नए वेरिएंट के 7 हजार से ज्यादा मामले आ गए हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा असर केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में देखने को मिला है। लगातार मिल रहे मामलों के बाद सरकार ने लोगों से सतर्क रहने और एतिहाद बरतने की अपील की है। हाल की बात करें तो, दिल्ली में तीन लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया है, जिनमें 2 महिला और एक पुरुष शामिल है।
जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना का न्यू वेरिएंट भी जानलेवा होने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के चलते दिल्ली में तीन मरीजों की जान चली गई है। जिसमें 57 साल की महिला, एक 83 साल की महिला और एक 57 साल के बुजुर्ग शामिल है। इन सब में ये देखा जा रहा है कि मरने वालों की उम्र 50 से ज्यादा है। वहीं दिल्ली से सटे शहरों की बात करें तो नोएडा में रविवार को कोरोना के 40 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही नोएडा में कोरोना के मरीजों की संख्या 394 हो गई है।
नोएडा से सटे गाजियाबाद में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। 24 घंटे में कोविड के दो नए मरीज देखने को मिले हैं। हालांकि गाजियाबाद में नोएडा के मुकाबले कम मरीज हैं। अब तक जिले में 79 मरीज ही मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह की रिपोर्ट में करीब 10 लोगों के जान गवाई है। जिसके बाद देशभर में मरने वालों की संख्या 97 के पार हो गई है।
खानपान में विटामिन सी से भरपूर चीजें जैसे नींबू, कीवी, संतरा, आंवला, अमरूद और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हल्दी, अदरक, लहसुन और तुलसी जैसी प्राकृतिक चीजों का नियमित उपयोग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
प्रोटीन युक्त आहार जैसे दाल, अंडा, दूध और दही का सेवन भी जरूरी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित व्यायाम करना, योग और प्राणायाम करना भी बहुत फायदेमंद है।
इसके अलावा मास्क पहनना, हाथों को बार-बार साबुन से धोना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचना और टीकाकरण कराना भी बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय हैं। पर्याप्त नींद लेना और तनाव से बचना भी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…