Categories: देश

Ahmedabad Plane Crash: पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, शामिल होंगे अमित शाह, 86 शवों की हुई पहचान

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के 4 दिन हो चुके हैं। इस हादसे में 275 लोगों की जान चली गई, मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल रहे। रविवार को विजय रूपाणी के शव की DNA सैंपल के द्वारा पहचान हो गई, आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका शव चार्टड प्लेन से राजकोट लाया जाएगा, जहां दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा। विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

शवों को भेजा जा रहा गृह नगर

250 शवों का DNA सैंपल लिया गया था, इसमें 86 की पहचान की गई है, इनमें से 33 शव परिजन को सौंप दिए गए हैं। एम्बुलेंस की मदद से सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृह नगर भेजा जा रहा। इसके लिए 230 टीमें लगाई गई है। 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के चीफ सेक्रेटरी पीके मिश्रा दुर्घटना स्थल पहुंचे। अस्पताल जाकर उन्होंने घायलों से मुलाकात की। इसके बाद घटना की जांच कर रहे अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

रूपाणी का लकी नंबर बना अनलकी

आपको बता दें कि विजय रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी पत्नी पहले से ही लंदन में मौजूद थीं। 68 साल के रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। राजकोट वेस्ट से वो विधायक रहे हैं। रूपाणी शुरुआती दिनों से ही आरएसएस से जुड़े। इमरजेंसी के समय 11 महीने सलाखों के पीछे रहे। उनके निधन पर गुजरात और भाजपा में शोक की लहर है। जिस 1206 नंबर को रूपाणी अपने लिए लकी मानते थे उसी 12-6 तारीख को उनकी मौत हो गई।

परिवार से मिले थे पीएम मोदी

हादसे के बाद अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार से मुलाकात की थी। उनके परिवार को देखकर पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने अपना सिर झुकाये रखा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर विजय रूपाणी के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि उनके लिए यह कल्पना करना मुश्किल है कि विजय भाई नहीं रहे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago