Categories: Others

ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान…इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का दावा


Benjamin Netanyahu : ईरान और इजरायल के बीच बीते 72 घंटों से जारी लड़ाई के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा किया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति की हत्या करना चाहता है. इस दौरान नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरान ने उन्हें मारने की भी कोशिश की थी और उन्होंने खुद को ट्रंप का "जूनियर पार्टनर" बताया

बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा..

रविवार को फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश कर रहा है.प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यह भी कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए अमेरिका को खतरा मानता है इसलिए वो उनकी हत्या करना चाहता है.

ईरान पर हमला

साक्षात्कार के दौरान उन्होंने ईरान के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को उचित ठहराने का प्रयास करते हुए कहा कि जो लोग अमेरिका मुर्दाबाद का नारा लगाते हैं, राष्ट्रपति ट्रंप की दो बार हत्या करने की कोशिश करते हैं, बेरूत में आपके 241 मरीन को मार डालते हैं, अफगानिस्तान में हजारों अमेरिकी सैनिकों को मार डालते हैं और घायल कर देते हैं उनके पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए. इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उनके पास ऐसी कोई खुफिया जानकारी है कि ट्रंप की हत्या का प्रयास सीधे ईरान से किया जा रहा है तो नेतन्याहू ने कहा कि अपनी खुफिया जानकारी के माध्यम से हां, वे प्रॉक्सी के माध्यम से उन्हें मारना चाहते हैं.

ट्रम्प पर दो बार हत्या का प्रयास

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार करते समय ट्रम्प पर दो बार हत्या का प्रयास किया गया था. दोनों बार उन पर हुए हमले विफल हो गए. फिर जब राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आया तो ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए…

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

1 hour ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

1 hour ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

2 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

2 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

2 hours ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

3 hours ago