Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में शनिवार देर रात से मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं और बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने अनुमान जताया है कि 16 से 21 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
रविवार सुबह दिल्ली में 104 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान राजधानी में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम यानी 35.6°C और न्यूनतम तापमान 20°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में रविवार शाम को आंशिक बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा के मार्गों पर भी बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। राजस्थान के जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक 16 जून, सोमवार को राज्य के 11 जिलों में बारिश के आसार हैं।
यूपी के पश्चिमी से लेकर पूर्वी हिस्सों तक कई जिलों में हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई, हालांकि उमस में खास कमी नहीं आई है। वज्रपात और तेज हवाओं की वजह से अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…