Categories: Others

ईरान पर परमाणु हमला इजराइल को पड़ सकता है भारी, पाकिस्तान ने दी न्यूक्लियर स्ट्राइक की चेतावनी

Israel Iran War Update:पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं. बीते 72 घंटों से ईरान और इजराइल के बीच भीषण संघर्ष जारी है. रविवार को इजरायल ने ईरान के विदेश मंत्रालय को निशाना बनाते हुए हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. इससे एक दिन पहले ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी इजरायली हमले हो चुके हैं.

हमले में अब तक 224 नागरिकों की मौत का दावा

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजराइली हमलों में अब तक 224 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,277 से अधिक लोग घायल हैं. वहीं अमेरिका में स्थित मानवाधिकार संगठन 'ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ग्रुप' ने दावा किया है कि मृतकों की संख्या 406 तक पहुंच चुकी है. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजराइल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी हैं. इन हमलों में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 380 से ज्यादा घायल हुए हैं.

इजराइल को पाक की चेतावनी

हालात की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ईरान ने दावा किया है कि उसे पाकिस्तान से गारंटी मिली है, यदि इजराइल ने तेहरान पर परमाणु हमला किया तो पाकिस्तान इजरायल पर परमाणु हमला करेगा.

ईरान और इजरायल के बीच मध्यस्थता कराएंगे डोनाल्ड ट्रम्प

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान और इजरायल के बीच जल्द ही समझौता हो सकता है. ट्रम्प ने कहा कि जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था,वैसे ही इस बार भी मध्यस्थता करूंगा और यह युद्ध रुकवाऊंगा.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

11 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

13 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago