Breaking

खामेनेई की मौत के बाद ईरान की अमेरिका को चेतावनी, कहा- ‘इतिहास का सबसे ख़तरनाक हमला कुछ ही पलों में’

Iran Warns of Most Dangerous Attack: अमेरीका-इजरायल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक सख्त बयान जारी कर अमेरिकी ठिकानों और इजराइल पर बड़े हमले की चेतावनी दी है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई का निधन हो गया है। सरकारी टीवी ने भावुक अंदाज में उनकी मौत की घोषणा करते हुए देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की बात कही। इन घटनाओं के बीच क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

चीन ने ईरान पर अमेरिकी हमले पर जताई चिंता

चीन के दूत फू कोंग ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इमरजेंसी बैठक में कहा कि अमेरिका और इसराइल की ओर से ईरान पर हमलों से उनका देश गहरी चिंता में है। उन्होंने नागरिकों की मौत की रिपोर्टों पर चिंता ज़ाहिर की है। उन्होंने क्षेत्र में शांति और बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए तत्काल सैन्य कार्रवाई बंद करने का आह्वान किया। फू कोंग ने कहा, "सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा के लिए हमेशा सीमा रेखा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए और अंधाधुंध बल का प्रयोग अस्वीकार्य है।" उन्होंने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय क़ानून और मानवीय क़ानून के तहत अपने दायित्व निभाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर जल्द से जल्द मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता स्थापित करने के प्रयासों में काम करने के लिए तैयार है।

वॉशिंगटन में खामेनेई की मौत पर जश्न

नेशनल सॉलिडेरिटी ग्रुप ऑफ ईरान पहले से ही वॉशिंगटन में एक रैली करने की तैयारी कर रहा था, जो मृतकों की याद में रखी जानी थी। लेकिन जैसे ही ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर आई, रैली का माहौल बदल गया। रैली में मौजूद कई लोग खुशी जताने लगे। कुछ लोग नाच रहे थे, कुछ मिठाई बांट रहे थे और एक-दूसरे को गले लगा रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने “अमेरिका” के नारे भी लगाए और सरकार का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल के हमले में मारा गया ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई, 8 महीने में ईरान पर हुआ है दूसरा बड़ा हमला

Anamika Anand

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago