क्रिकेट

NRR में पिछड़ा पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से हुआ बाहर, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वॉलीफाई

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में शनिवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया है। इस मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की लेकिन इस जीत के साथ ही उसका टी20 वर्ल्डकप में सफर खत्म हो गया। इस मैच में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत दर्ज की।

पाकिस्तान की तरफ से साहिब जादा फरहान ने बनाया शतक

ग्रुप 8 के मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 212 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। फरहान ने इस टूर्नामेंट में 2 शतक लगाए और अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका 31 गेंदों में ताबतोड़ 76 रन बनाए। इस दौरान श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 207 रन ही बना सकी। इस नतीजे के साथ ही ग्रुप टू से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है।

पाकिस्तान जीतकर भी सेमीफाइनल से बाह

पाकिस्तान ग्रुप 2 की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है। वजह उसका न्यूजीलैंड से नेट रन रेट (एनआरआर) कम होना। न्यूजीलैंड का एनआरआर 1.390 है जबकि पाकिस्तान का एनआरआर -0.123 है। वहीं, 1.096 अंकों के साथ इंग्लैंड अंकतालिका में शीर्ष पर है। सबसे नीचले पायदान पर श्रीलंका है। गौरतलब है, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अपने 1-1 मुकाबले जीते। इस जीत के साथ दोनों टीमों के अंक 3-3 हो गए। लेकिन पाकिस्तान नेट रन रेट में पिछड़ गई।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से दर्ज की जीत, POM बनकर विल जैक्स ने की वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago