Khamenei Is Dead: अमेरिका-इजरायल और ईरान के एक्शन को लेकर पूरे मध्य पूर्व में तनाव है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई हवाई हमले में मारे गए। उन्होंने कहा, "यह न केवल ईरान की पब्लिक के लिए इंसाफ है, बल्कि सभी अमेरिकियों और विश्व भर के उन देशों के नागरिकों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके गिरोह ने मार डाला।" अब ईरान की मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। ईरानी मीडिया ने खामेनेई की मौत को कंफर्म किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई अमेरिका-इजरायल के हमले में जान गंवा चुके हैं। अब यह बड़ा सवाल है कि ईरान की सत्ता कौन संभालेगा।
गौरतलब है कि इन हमलों ने ईरान के मामलों में अमेरिकी दखल के एक चौंकाने वाले नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। यह पिछले 8 महीने में दूसरी बार है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के खिलाफ सैन्य बल का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी अधिकारी का दावा है कि हमलों में जिन लोगों को निशाना बनाया गया, उनमें ईरान के नेतृत्व के सदस्य शामिल हैं। हालांकि, हमला कितना सफल रहा, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से जुड़ी न्यूज एजेंसी FARS ने बताया है कि सुप्रीम लीडर की बेटी, दामाद और पोते एक हमले में मारे गए हैं। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारे गए हैं।
खबर पर अपडेट जारी है...
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…