Categories: देश

बमबारी के बाद अब ट्रंप का बड़ा प्लान, ख़ामेनेई को हटाकर बनाएंगे ग्रेट ईरान बनाएंगे, होगा तख्तापलट!

नई दिल्ली। ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में तख्तापलट की बात कही है। ट्रंप ने अपन सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर मौजूदा ईरानी सरकार ईरान को फिर से ग्रेट नहीं बना सकती तो फिर सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होना चाहिए? फिर से ईरान को महान बनाओ। ट्रंप ने मेक अमेरिका ग्रेट अगेन यानी MAGA के तर्ज पर ही मेक ईरान ग्रेट अगेन यानी MIGA का नारा दिया है।

बंकर बस्टर बम गिराए

बता दें कि अमेरिका ने कल ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला करके इस युद्ध में एंट्री की है। ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान में परमाणु ठिकानों पर ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत बमबारी की गई। इन न्यूक्लियर ठिकानों पर 13,608 किलो वजनी बंकर बस्टर बम गिराए गए।

पहले ही बन गया था प्लान

इजरायली मीडिया के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले बुधवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने का फैसला किया था। इस फैसले के बारे में सिर्फ कुछ चुनिंदा वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों को ही जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शुरुआत में इस हमले पर आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसका समर्थन किया। इस हमले के लिए ट्रंप को मनाने में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की खास भूमिका रही।

950 लोगों की मौत

ईरान में इजरायली हमलों में कम से कम 950 लोग मारे गए हैं और 3,450 से ज़्यादा घायल हुए हैं। यह जानकारी एक मानवाधिकार संगठन ने दी है, जिसे एपी ने रिपोर्ट किया है। इजरायल में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago