akhilesh yadav
लखनऊ। सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देकर अपने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर कर दिया है। निकाले गए विधायकों में गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय और गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह हैं। इनके ऊपर सांप्रदायिक और विभाजनकारी सियासत करने का आरोप लगा है।
सपा ने अपना सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में विधायक गोशाईगंज अभय सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह और विधायक ऊँचाहार मनोज कुमार पाण्डेय को पार्टी से निष्कासित करती है।
पोस्ट में आगे लिखा गया है कि इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहाँ रहें, विश्वसनीय रहें।
पिछले कुछ समय से सपा के ये तीनों विधायक भाजपा के खेमे में नजर आ रहे थे। राज्यसभा चुनाव के दौरान इन्होंने क्रॉस वोटिंग करके भाजपा समर्थित कैंडिडेट को वोट किया था। इस वोट के कारण बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ जीत गए थे जबकि सपा उम्मीदवार आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा था।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…