agniveer result image
Agniveer Result 2025 : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती की परीक्षा देने वालों के लिए काम की खबर है। परीक्षा परिणाम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस परीक्षा पर देशभर के कई युवाओं ने अपनी पूरी जान लगा दी। अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करने वाली है। बताया जा रहा है कि इसकी घोषणा अगले हफ्ते या आने वाले महीने तक हो जाएगी। रिजल्ट अपलोड होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं कि आप इस तरह से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं…
-रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
-इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
– क्लिक करते ही सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गई जानकारी सांझा करनी होगी। को दर्ज करना होगा।
-इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएंगे।
-अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
-आखिरी में उम्मीदवार अपने रिजल्ट एक प्रिंट आउट ले लें।
आपको बता दें कि अग्निवीर सीईई 2025 का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक किया गया था, जबकि जीडी परीक्षा विशेष रूप से 30 जून से 3 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी। सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 13 भाषाओं (यानी अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में आयोजित की गई थी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित ऑनलाइन आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद, मार्कस के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन होगा।
ये भी पढ़े- 70 साल बाद जमीन का अधिकार : पूर्वी पाकिस्तान से आए लोगों को योगी सरकार का तोहफा
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…