उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बड़ा आतंकी प्लान फेल! ‘लोन वुल्फ’ अटैक की थी साजिश, पाकिस्तान कनेक्शन के आरोप में 3 गिरफ्तार

Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। ककरौली थाना क्षेत्र से तीन संदिग्ध नदीम, मनोशेर और रहीस को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों स्थानीय निवासी हैं और इनके पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें भड़काऊ और फर्जी वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर किए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह लगातार पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में थे।

दंगा भड़काने और ‘लोन वुल्फ’ अटैक की थी योजना

पुलिस के अनुसार, आरोपी साम्प्रदायिक तनाव फैलाने और ‘लोन वुल्फ’ आतंकी हमला करने की योजना बना रहे थे। ये वीडियो समाज में नफरत फैलाने के उद्देश्य से महिलाओं और बच्चों की निर्मम हत्या के दृश्य दिखा रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस साजिश के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपियों पर UAPA, आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकिंग की जांच कर रही है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट में मिले पुख्ता सबूत

सहारनपुर के DIG अभिषेक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच में Kakrauli Yuva Ekta समेत 5 भड़काऊ व्हाट्सएप ग्रुप चिन्हित किए गए हैं। Voice Analysis और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में कई ठोस सबूत सामने आए हैं। वायरल वीडियो का संबंध पाकिस्तान के मुज़फ्फरगढ़ में अप्रैल 2024 में हुई घटना से जुड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस इन लोगों की कई दिनों से तलाश कर रही थी।

ATS समेत कई एजेंसियों की सक्रियता से साजिश नाकाम

इस मामले में ATS और अन्य खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह से सक्रिय थीं। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने देश में दंगा और आतंकी हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई से देश से गद्दारी करने वाले लोगों के बीच दहशत का माहौल है। यूपी पुलिस का कहना है कि वह इस अभियान को लगातार जारी रखेगी आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं जिस पर यूपी पुलिस काम कर रही है।,

क्या होता है ‘लोन वुल्फ’ हमला?

‘लोन वुल्फ अटैक’ वह आतंकी हमला होता है, जिसे एक अकेला व्यक्ति बिना किसी सीधे संगठन के समर्थन के अंजाम देता है। हमलावर खुद ही प्लानिंग करता है और अमल भी करता है। इसे बेहद खतरनाक और पहचान से बच निकलने वाला हमला माना जाता है। यह हमला देश को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके लिए पुलिस और स्पेशल सेल काम तो करती है। लेकिन देश के अंदर पनप रहे इन गद्दारों पर नकेल कसने के लिए बड़ी प्लानिंग की जरूरत है।

ये भी पढ़े- 70 साल बाद जमीन का अधिकार : पूर्वी पाकिस्तान से आए लोगों को योगी सरकार का तोहफा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

8 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago