बिहार चुनाव

विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का अदला-बदली जारी, जदयू के पूर्व पार्षद हुए कांग्रेस में शामिल

Bihar news :  विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जहां एक तरफ राजनीतिक पार्टी जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ता टिकट की जुगाड़ में इधर- उधर कर रहे हैं. इस कड़ी में जदयू के पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार सिंह ने अपनी पार्टी जदयू छोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पार्टी के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

कांग्रेस में घर वापसी

जानकारी के लिए बता दें कि विनोद सिंह ने एनएसयूआई से ही अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और एक बार फिर से वो कांग्रेस में घर वापसी कर ली. कांग्रेस में शामिल होते ही विनोद सिंह ने  राज्य की भाजपा-जदयू सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस सरकार में बिना चढ़ावा चढ़ाए कोई काम नहीं होता. वे यह भी बोले कि जदयू में अब केवल कुछ गिने-चुने नेता और कार्यकर्ता रह गए हैं और अब पार्टी में किसी की पूछ नहीं है.

ये भी पढ़ें : अब देर की तो बड़ा नुकसान हो जाएगा…उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार को पार्टी छोड़ने की सलाह !

कांग्रेस  का जदयू पर हमला

समारोह के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने जदयू को घेरते हुए कहा कि जदयू में इन दिनों भगदड़ का माहौल है और पार्टी की नीतियों को लेकर भी नाराजगी है. राज्य में जिस प्रकार का शासन चल रहा है, उससे लोग ऊब चुके हैं और वे अब कांग्रेस के साथ जुड़कर अपने राजनीतिक सफर की नई शुरुआत कर रहे हैं.

राज्य में हो रहे आपराधिक घटना को लेकर सरकार पर हमला

राजेश राम ने आगे कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान जब सर्वदलीय बैठक हुई थी,तब कांग्रेस ने दो अहम मुद्दों पर अपना स्टैंड रखा था. मगर सरकार ने इस पर कोई जवाब देने की बजाय अधिकारियों से कहलवाया कि इस मौसम में अपराध की घटनाएं बढ़ जाती हैं,जो कि बेहद निराशाजनक है. उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं की जा सकती.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

6 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

8 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

8 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

8 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

9 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

9 hours ago