लाइफस्टाइल

अब साड़ी पहनने की उलझन होगी खत्म, AI देगा परफेक्ट सुझाव

AI In Fashion World: फैशन की दुनिया में साड़ी पहनना एक कला है, लेकिन अक्सर महिलाओं को यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि किसी विशेष अवसर के लिए कौन सी साड़ी सही रहेगी। अलमारी में साड़ियां तो ढेरों होती हैं, लेकिन सही साड़ी चुनना अक्सर उलझन भरा काम होता है। अब इस समस्या का समाधान तकनीक के सहारे मिल गया है। दिल्ली में आयोजित AI महाकुंभ 2026 में यह दिखाया गया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपकी पसंद और अवसर के हिसाब से साड़ी का डिजाइन तैयार कर सकती है।

फैशन में AI का नया बदलाव

टीवी9 भारतवर्ष से बातचीत में टाटा ग्रुप की अधिकारी अर्पिता ने बताया कि महिलाओं की यह पुरानी समस्या अब AI के जरिए हल हो चुकी है। पहले जहां केवल साड़ी का स्टाइल बता कर मिलती-जुलती साड़ी बनाई जाती थी, अब AI तकनीक हर चीज को कस्टमाइज कर सकती है।

अर्पिता के अनुसार, अब महिलाएं अपनी साड़ी के रंग, डिज़ाइन और अवसर का विवरण AI को देती हैं, और AI उसी अनुसार साड़ी का डिजाइन तैयार कर देता है। इससे न केवल सटीक डिजाइन मिलता है, बल्कि समय की बचत भी होती है।

AI कैसे तैयार करती है साड़ी का डिजाइन

अर्पिता ने विस्तार से बताया कि प्रक्रिया कुछ इस तरह होती है:

ओकेजन और पसंद का चयन: सबसे पहले AI यह पूछती है कि साड़ी किस अवसर के लिए चाहिए। शादी, पार्टी, त्योहार या ऑफिस इवेंट हर अवसर के हिसाब से AI अलग डिजाइन सुझाती है।

धर्म, देश और परिवेश का ध्यान: AI आपके स्थानीय और सांस्कृतिक परिवेश के अनुसार साड़ियों के रंग, पैटर्न और डिज़ाइन को प्लेस करती है।

रंग और पैटर्न की कमांड: उपयोगकर्ता तय करता है कि पल्लू किस रंग का होगा, बार्डर कैसा रहेगा और बाकी डिजाइन कैसे होंगे। AI इन कमांड्स के आधार पर बुनाई मशीन को निर्देश देती है।

कम समय में बनती है परफेक्ट साड़ी

AI तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि डिज़ाइन बिल्कुल सही बनती है और इसे तैयार करने में पारंपरिक तरीके की तुलना में बहुत कम समय लगता है। अर्पिता ने बताया कि बुनकरों के लिए भी यह प्रक्रिया बेहद लाभकारी है। जैसे ही AI कमांड भेजती है, बुनकर तुरंत उसी डिजाइन के अनुसार साड़ी तैयार कर देते हैं।

इस तरह, AI न केवल महिलाओं को मनचाही साड़ी दिला रही है बल्कि फैशन इंडस्ट्री में क्रांति भी ला रही है। अब हर महिला अपने अवसर और पसंद के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट साड़ी पहन सकती है, बिना किसी झंझट के।

AI महाकुंभ 2026 में स्टाइल की नई क्रांति

दिल्ली में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चल रहे AI महाकुंभ 2026 में दुनिया के बड़े सीईओ, नेता और फैशन हस्तियां शामिल हैं। इस महाकुंभ ने दिखाया कि कैसे टेक्नोलॉजी फैशन इंडस्ट्री को बदल रही है। अब डिज़ाइन, कलर और पैटर्न सब कुछ AI की मदद से जल्दी और सही तरीके से तैयार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, नए अवतार ने फैंस को किया हैरान

Deepika Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

12 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

14 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

14 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

14 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

15 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

15 hours ago