देश

AI 171 के पायलटों के बीच क्या हुई थी आखिरी बातचीत ?अहमदाबाद विमान क्रैश की असली वजह आई सामने

Air India flight : अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए लंदन जा रहे एयर इंडिया 787 के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से फ्लाइट कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के बीच हुई आखिरी बातचीत का खुलासा हुआ है.

क्या हुई थी आखिरी बातचीत

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की 15 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान के दोनों इंजनों की फ्यूल सप्लाई बंद होने के बाद एक पायलट को यह पूछते हुए सुना गया कि आपने ईंधन क्यों बंद किया? जिस पर दूसरे ने जवाब दिया कि मैंने ऐसा नहीं किया. यह संकेत करता है विमान में  तकनीकी खराबी थी.

AAIB रिपोर्ट में क्या आया सामने

12 जून हुए इस दुर्घटना के एक महीने बाद जारी AAIB रिपोर्ट में दुर्घटनाग्रस्त उड़ान,चालक दल और कॉकपिट में रिकॉर्ड हुए अंतिम क्षणों के बारे में प्रमुख बातें लिस्टेड हैं. फ्लाइट AI171 को एक पायलट-इन-कमांड (PIC) और एक सह-पायलट के साथ-साथ दस केबिन क्रू सदस्यों वाले फ्लाइट क्रू द्वारा संचालित किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑपरेटिंग क्रू एक दिन पहले ही अहमदाबाद पहुंचा था. हवाई अड्डे पर पहुंचने पर चालक दल ने 06:25 UTC पर प्रीफ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया और उन्हें उड़ान संचालित करने के लिए फिट पाया गया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों पायलटों ने 12 जून की उड़ान के संचालन से पहले पर्याप्त आराम किया था.

क्यों हुआ विमान हादसा

विमान के एन्हांस्ड एयरबोर्न फ़्लाइट रिकॉर्डर (EAFR) के डेटा से पता चला कि इंजन 1 और इंजन 2 के उड़ान डेटा को उन्नत एयरबोर्न फ्लाइट रिकॉर्डर (EAFR) में संरक्षित किया गया था. AAIB की रिपोर्ट से पता चलता है कि विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही यह घटना हुई थी. 07:55:15 UTC (13:25:15 IST) पर विमान ने टैक्सी क्लीयरेंस का अनुरोध किया जिसे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने मंजूरी दे दी. विमान ने 08:08:39 UTC (13:38:39 IST) पर उड़ान भरी और 08:09:05 UTC (13:39:05 IST) पर एक पायलट ने आपातकाल सूचना भेजी:MAYDAY MAYDAY MAYDAY. हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाई यातायात नियंत्रक (ATCO) ने विमान का कॉल साइन पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विमान का उड़ान के समय वजन निर्धारित  सीमा के भीतर था तथा विमान में कोई खतरनाक सामान भी नहीं था.

अहमदाबाद हादसे में 260 लोगों की मौत

बता दें कि लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI171 अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई,जिससे विमान में सवार 241 लोगों सहित 260 लोगों की मौत हो गई.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

7 hours ago