दिल्ली/NCR

गुजरात पुल हादसे के बाद गाजियाबाद के ‘मौत के पुल’ पर सवाल, न्यूज इंडिया का Reality Check!

Ghaziabad News : गुजरात में हुए दर्दनाक पुल हादसे में अभी तक लगभग 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस त्रासदी ने देशभर में नदियों और सड़कों पर बने पुलों और फ्लाईओवरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी संदर्भ में न्यूज इंडिया की टीम ने गाजियाबाद के दिल्ली गेट पर स्थित फ्लाईओवर का रियलिटी चेक किया है। यह पुल ‘मौत के पुल’ के नाम से कुख्यात है और इसकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इस पुल से कई लोग सफर कर रहे हैं इसके बावजूद भी अधिकारियों को किसी चीज की कोई फिक्र नहीं हैं। इससे मानों ऐसा लग रहा हो जैसे वह किसी हादसे का इंतजार रहे हैं।

फ्लाईओवर की खराब स्थिति

दिल्ली गेट फ्लाईओवर की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि शासन द्वारा पहले ही इस फ्लाईओवर को तोड़ने का आदेश जारी किया जा चुका है। फिर भी यह आदेश केवल कागजों में सिमटकर रह गया है और जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। गुजरात के पुल हादसे के बाद यह सवाल और भी प्रासंगिक हो गया है कि गाजियाबाद जिला प्रशासन इस घटना से कोई सबक लेगा या फिर किसी नई दुर्घटना का इंतजार करेगा। जनता की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और यातायात विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की संरचनाओं के साथ खिलवाड़ जनता की जान के साथ खिलवाड़ है। आवश्यक है कि संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई करें और इस खतरनाक फ्लाईओवर को नष्ट करने के आदेश को जमीनी स्तर पर लागू करें। गुजरात की घटना एक चेतावनी है कि ऐसी लापरवाही की कीमत बहुत भारी हो सकती है।

ये भी पढ़े- क्या जानते हैं कांवड़ यात्रा की शुरुआत का राज, जो हर शिव भक्त को जानना चाहिए!

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

16 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

18 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

19 hours ago