बिहार

पटना में एक और व्यापारी की गोली मारकर हत्या; तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना , पूछा-बेहोश CM चुप क्यों ?

Crime rate in Bihar : उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या को लेकर  चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.एक तरफ जहां घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर पहले से हमलावर है वहीं राज्य में एक और व्यवसायी की गोली मारकर हुई हत्या ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ी कर रही है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

शुक्रवार शाम पटना के रामकृष्ण नगर इलाके में एक और व्यवसायी विक्रम झा की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार देर शाम की है. एसपी (पटना पूर्व) परिचय कुमार ने घटना को लेकर कहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे नज़दीकी अस्पताल ले गई,जहां विक्रम झा को मृत घोषित कर दिया गया. हत्या के पीछे की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई है. मामले की जांच जारी है. उन्होंने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य में बढ़ते अपराध के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की निष्क्रियता पर निशाना साधा. तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा ,पटना में व्यवसायी विक्रम झा की गोली मारकर हत्या! डीके टैक्स ट्रांसफर उद्योग राज्य में अराजक स्थिति का मुख्य कारण है. उन्होंने कहा कि बेहोश मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? रोज़ाना हो रही सैकड़ों हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है? भ्रष्ट भूंजा पार्टी को जवाब देना होगा.

दस दिनों के भीतर तीसरी घटना

जानकारी के लिए बता दें कि पटना में दस दिनों के भीतर यह तीसरी हाई-प्रोफाइल कारोबारी हत्या है. 10 जुलाई को रानी तालाब इलाके में एक 50 वर्षीय बालू खनन व्यवसायी की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उससे पहले  4 जुलाई को शहर में प्रमुख उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या हुई थी.

ये भी पढ़ें : विदेशी धरती पर जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

हत्याओं की इन घटनाओं ने सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी राजद के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच एक बार फिर वाकयुद्ध छेड़ दिया है. राजद ने जहां नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने का आरोप लगाया है,वहीं एनडीए नेताओं ने भी विपक्ष पर जंगलराज वापस लाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

11 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

28 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

55 minutes ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

1 hour ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

18 hours ago