अध्यात्म

क्या जानते हैं कांवड़ यात्रा की शुरुआत का राज, जो हर शिव भक्त को जानना चाहिए!

Kavad Yatra 2025 : कांवड़ यात्रा हिंदू धर्म का एक पवित्र त्योहार है। इसमें भगवान शिव के भक्त गंगा नदी से पानी भरते हैं और पैदल चलकर अपने नजदीकी शिव मंदिर में जल चढ़ाते हैं। यह यात्रा सावन महीने में होती है और पूरे उत्तर भारत में बहुत मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांवड़ यात्रा की शुरूआत कैसे हुई। यह यात्रा दुनियां की सबसे बड़ी यात्राओं में से एक है। हर साल सावन के महीने में यह शुरू होती है।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई कैसे?

कहते हैं कि बहुत पहले समुद्र मंथन के समय विष निकल गया था। इस विष से सारी दुनिया को खतरा था। भगवान शिव ने दुनिया को बचाने के लिए सारा विष पी लिया था। लेकिन विष की गर्मी को शांत करने के लिए देवताओं और भक्तों ने उन्हें गंगा जल चढ़ाया। तभी से शिवजी को गंगाजल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।

परशुराम से जुड़ी कहानी

एक और कहानी के अनुसार, भगवान परशुराम ने सबसे पहले गंगा से जल लाकर शिवलिंग का अभिषेक किया था। उन्होंने कांवड़ में जल भरकर इसे शिवजी को अर्पित किया था। इसी वजह से आज भी लोग कांवड़ में गंगाजल भरकर भगवान शिव को चढ़ाते हैं।

सावन में ही क्यों होती है यात्रा?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। माना जाता है कि इस महीने में शिव को जल चढ़ाने से आपकी सारी मनोकामना पूरी होती है और बुरे कामों से मुक्ति भी मिलती है। इसलिए इस महीने में लोग खासतौर पर कांवड़ यात्रा करते हैं।

आस्था और भक्ति का प्रतीक

कांवड़ यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, मेहनत का प्रतीक है। भक्त कई किलोमीटर पैदल चलकर भी पूरे उत्साह और भक्ति के साथ यह यात्रा पूरी करते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

27 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

41 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

2 hours ago