On AAIB report Kinjarapu Rammohan Naidu said do not reach any conclusion yet
Air India Plane crash AAIB report : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शनिवार को कहा कि एयर इंडिया फ़्लाइट 171 दुर्घटना पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी प्रारंभिक रिपोर्ट घटना का अंतिम आकलन नहीं है. मंत्रालय ने कहा कि जांच अभी जारी है. नायडू ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि यह एक प्रारंभिक रिपोर्ट है. हम इसका विश्लेषण कर रहे हैं…हम AAIB के साथ किसी भी आवश्यक सहायता के लिए समन्वय कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि अंतिम रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी ताकि हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकें.
नायडू ने भारत के विमानन कर्मियों पर भी भरोसा जताते हुए कहा मुझे विश्वास है कि पायलटों और चालक दल के मामले में हमारे पास पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन कार्यबल है. पायलट और चालक दल विमानन उद्योग की रीढ़ हैं.
वहीं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने भी कहा कि AAIB ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की है. यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है. जब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती, हमें किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचना चाहिए. AAIB एक स्वायत्त प्राधिकरण है मंत्रालय उनके काम में हस्तक्षेप नहीं करता.
इससे पहले AAIB ने एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जो लंदन गैटविक जा रही थी की घातक दुर्घटना पर अपनी 15-पृष्ठ की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की. अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हवाई अड्डे के पास एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में जा घुसा. विमान में सवार 241 लोगों में से केवल एक यात्री ही बच पाया.
ये भी पढ़ें : AI 171 के पायलटों के बीच क्या हुई थी आखिरी बातचीत ?अहमदाबाद विमान क्रैश की असली वजह आई सामने
रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया गया.रिपोर्ट में दोनों इंजनों में हवा में ईंधन की आपूर्ति बंद हो जाना, कॉकपिट में पायलटों के बीच भ्रम की स्थिति तथा बचाव के असफल प्रयास की बात कही गई है.हालांकि AAIB ने कहा कि अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आगे का विश्लेषण,परीक्षण और फोरेंसिक जांच जारी है.
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…