उत्तर प्रदेश

Viral Video : बुलंदशहर में अय्याशी करता पकड़ा गया बीजेपी नेता, वीडियो बनाने वाले के पैर पकड़कर…

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी नेता को अय्याशी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरा कांड किसी होटल या रूम में नहीं बल्कि श्माशान घाट पर हो रहा था। वहीं उनके साथ पकड़ी गई महिला भी शादीशुदा है। यह पूरा मामला शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावन के श्मशान घाट का बताया जा रहा है। इस पूरी घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव कैलावन के श्मशान घाट में कार पार्क कर बीजेपी नेता राहुल बाल्मीकि एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। तभी वहां कुछ लोग पहुंच गए और इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना से जुड़े वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह किस तरह से राहुल बाल्मीकि लोगों के पैर पकड़कर माफी मांग रहे हैं। वहीं, उनके साथ मौजूद महिला दुपट्टे से अपना मुंह छिपाते हुए नजर आई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से राहुल बाल्मीकि फरार हो गया है।

पहले भी धाकड़ का वीडियो हो चुकी वायरल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीजेपी ने राहुल बाल्मीकि अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री पद का दायित्व सौंपा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद भी शिकारपुर पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। अब उत्तर प्रदेश से एक वीडियो वायरल होने बीजेपी के लिए भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़े- गुजरात पुल हादसे के बाद गाजियाबाद के ‘मौत के पुल’ पर सवाल, न्यूज इंडिया का Reality Check!

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

4 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

7 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

7 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

7 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

7 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

7 hours ago