Pollution breaks records in Delhi-NCR
Delhi-NCR AQI: दिल्ली-NCR की हवा एक बार फिर जानलेवा स्तर पर पहुंच गई है। लगातार तीसरे दिन राजधानी की वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में बनी हुई है। सोमवार सुबह दिल्ली की शुरुआत घने कोहरे और स्मॉग की मोटी परत के साथ हुई, जिससे दृश्यता बेहद कम रही और लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 456 दर्ज किया गया। कई इलाकों में हालात और भी भयावह रहे। अशोक विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी और वजीरपुर जैसे क्षेत्रों में AQI 500 तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक माना जाता है। आनंद विहार, विवेक विहार, पंजाबी बाग, आरके पुरम और द्वारका समेत कई इलाकों में AQI 450 से ऊपर दर्ज किया गया।
दिल्ली से सटे NCR के शहरों में भी हालात चिंताजनक हैं। गाजियाबाद के वसुंधरा में AQI 490 तक पहुंच गया, जबकि नोएडा के सेक्टर 116 और 125 में यह 480 से ऊपर दर्ज किया गया। गुरुग्राम के कुछ इलाकों में AQI 300 से 460 के बीच रहा। हालांकि फरीदाबाद में स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर रही, फिर भी कुछ क्षेत्रों में हवा “खराब” श्रेणी में बनी हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की रफ्तार बेहद कम होने और ठंड बढ़ने से प्रदूषक वातावरण में फंसे हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदूषण फैल नहीं पा रहा, जिससे स्मॉग और गहराता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक राहत के कोई ठोस संकेत नहीं हैं। दिल्ली-NCR में जहरीली हवा ने एक बार फिर लोगों की सेहत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…