Categories: मनोरंजन

दीपिका और संदीप मामले में अजय -काजोल की एंट्री, जानें क्या कहा…

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से मतभेदों को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म स्पिरिट से अचानक बैकआउट करने के बाद, दीपिका को लेकर कई तरह की अटकलें और विवाद खड़े हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका ने फिल्म के लिए मोटी फीस और साथ ही 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी.इस मुद्दे पर अब फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों की प्रतिक्रिया सामने आई है. अजय देवगन और काजोल ने दीपिका की शर्तों को लेकर खुलकर उनका समर्थन किया है.

काजोल ने कहा मुझे ये अच्छा लगता है

अपनी आने वाली फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जब काजोल से पूछा गया कि क्या एक वर्किंग मदर के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग जायज़ है,तो उन्होंने जवाब दिया ठीक है, मुझे यह पसंद है कि आप कम काम कर सकते हैं और…” हालांकि वे अपनी बात पूरी करतीं, इससे पहले ही अजय देवगन ने उन्हें बीच में रोक दिया.

ईमानदार फिल्ममेकर्स को इससे दिक्कत नहीं : अजय देवगन

अजय देवगन ने काजोल की बात काटते हुए माफी मांगी और कहा कि बहुत से लोग अब इसे समझने लगे हैं. इंडस्ट्री के जो ईमानदार और समझदार फिल्ममेकर्स हैं, उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होती.मां होने के नाते 8 घंटे काम करने की मांग बिल्कुल जायज़ है. आजकल कई लोग इस पर अमल भी कर रहे हैं. यह पूरी तरह पर्सन-टू-पर्सन निर्भर करता है.

संदीप वांगा का पलटवार

दीपिका के फिल्म से हटने के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने बिना दीपिका का नाम लिए उन पर ‘गंदे पीआर गेम्स’ खेलने का आरोप लगाया. संदीप ने लिखा कि अगली बार पूरी कहानी बोलना… मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता. डर्टी पीआर गेम्स.मुझे ये कहावत बहुत पसंद है ,खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे.

तृप्ति डिमरी को मिली फिल्म

दीपिका के बाहर होने के बाद अब स्पिरिट में नई लीड एक्ट्रेस के तौर पर तृप्ति डिमरी की एंट्री हो गई है.संदीप वांगा ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की. रिपोर्ट्स के मुताबिक तृप्ति को इस फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये फीस दी गई है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

12 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

18 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

40 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago