बिहार की सियासत में इन दिनों तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) और अनुष्का (Anushka) के प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद गहराता जा रहा है. अब यह मामला न सिर्फ पारिवारिक, बल्कि राजनीतिक रूप भी ले चुका है. इसी क्रम में अनुष्का के मामा और समस्तीपुर जिले के बघरा गांव निवासी प्रोफेसर फनी भूषण यादव ने लालू प्रसाद यादव के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
प्रो. फनी भूषण यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तेजप्रताप और अनुष्का के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आने के बाद, इसे बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए था. लेकिन इसके बजाय, तेज प्रताप को आनन-फानन में पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जिससे न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचा है. प्रो. यादव ने यह भी कहा कि उनका परिवार स्वतंत्रता सेनानी कलटु भगत और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय प्रेम लता से जुड़ा है. ऐसे में उनके परिवार की छवि को धूमिल करने की साजिश निंदनीय है.
प्रो. यादव ने लालू यादव के साले साधु यादव और भतीजे नागेंद्र यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें तीन काले नागों में शामिल बताया. उन्होंने कहा कि ये लोग अनुष्का और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि साधु यादव और नागेंद्र यादव जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, उससे ऐसा प्रतीत होता है मानो उनका परिवार यादव समाज का हिस्सा ही नहीं है.
प्रो. यादव ने तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के साथ किए गए व्यवहार की तुलना करते हुए लालू परिवार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "जब तेजस्वी यादव ने प्रेम विवाह किया, तो उन्हें पार्टी की कमान सौंपी गई. लेकिन जब तेजप्रताप ने ऐसा किया, तो उन्हें घर और पार्टी से बाहर निकाल दिया गया. यह लालू परिवार की दोहरी नीति और चरित्र को दर्शाता है."
प्रो. फनी भूषण यादव ने यह सनसनीखेज आरोप भी लगाया कि लालू प्रसाद यादव को उनके ही घर के कुछ लोग नजरबंद करके रखे हुए हैं और वही लोग उनके नाम पर फैसले ले रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की कि अनुष्का और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए. इस पूरे घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है और आने वाले दिनों में यह मामला और भी तूल पकड़ सकता है.
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…