Categories: Othersखेल

IPL 2025 Qualifier 1 : 9 साल बाद बेंगलुरु फाइनल में, पंजाब ने घुटने टेके

IPL 2025 Qualifier 1 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दमदार अंदाज़ में जगह बना ली है. गुरुवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से शिकस्त दी. पंजाब किंग्स की पूरी टीम 14.1 ओवर में महज 101 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में आरसीबी ने लक्ष्य को 13वें ओवर में ही हासिल कर लिया.

कोहली जल्दी लौटे

102 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर विराट कोहली 12 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें काइल जेमिसन ने विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया. कोहली के आउट होने के बाद फिल साल्ट और ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ मयंक अग्रवाल ने 54 रनों की अहम साझेदारी कर पंजाब की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. फिल साल्ट ने संयमित बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, वहीं मयंक ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए तेजी से रन जोड़े.

पंजाब किंग्स का शर्मनाक बल्लेबाजी प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स की पारी लड़खड़ाती नजर आई. टीम ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए. यश दयाल ने प्रियांश आर्य (7) को आउट कर शुरुआत की, इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन सिंह (18) को पवेलियन भेजा. कप्तान श्रेयस अय्यर (2) और इंग्लिस (4) को जोश हेजलवुड ने चलता किया. नेहाल वढेरा (8) को यश दयाल ने बोल्ड किया, और फिर आई स्पिनर सुयश शर्मा की बारी. सुयश ने एक ही ओवर में शशांक सिंह (3) और मुशीर खान (0) को आउट कर पंजाब की कमर तोड़ दी. उन्होंने खतरनाक मार्कस स्टोइनिस का बड़ा विकेट भी हासिल किया, जो 26 रन बनाकर खेल रहे थे.

गेंदबाजों का कहर, बल्लेबाजों ने निभाई जिम्मेदारी

आरसीबी के गेंदबाजों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा. यश दयाल और जोश हेजलवुड की पेस जोड़ी ने शुरुआत में ही पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया,जबकि सुयश शर्मा की फिरकी ने बाकी बचा काम तमाम कर दिया. इस शानदार जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जहां वे अब अपने पहले खिताब के लिए उतरेंगे. वहीं, पंजाब किंग्स का ट्रॉफी जीतने का इंतजार एक बार फिर लंबा होता नजर आ रहा है.

मैच का सार

  • पंजाब किंग्स: 101 रन (14.1 ओवर)
  • आरसीबी: 102/2 (12.4 ओवर)
  • जीत: आरसीबी ने 8 विकेट से जीता
  • प्लेयर ऑफ द मैच: सुयश शर्मा (3 विकेट)
Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

1 second ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

23 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

42 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

1 hour ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago